टॉप न्यूज़

नगर-पालिका अध्यक्ष ने CMO को बोला- नंगा करके मारूंगा:20 मिनट तक देता रहा गाली, डंडा मंगवाकर मारने की धमकी; बिना काम पेमेंट का दबाव




अभनपुर नगर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बिना काम किए निधि से भुगतान कराने को लेकर अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की। उन्होंने अधिकारियों को धमकी देते हुए “नंगा करके मारूंगा” कहा। इसके अलावा मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है। अधिकारियों की शिकायत के बाद थाने में नगर अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला अभनपुर थाना का है। अब जानिए पूरा मामला अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 13 अगस्त की है। बिना काम किए निधि से भुगतान करने को लेकर नगर अध्यक्ष और नगर पालिका के अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की। अधिकारियों को मारने डंडा मंगवाया शिकायत में कहा गया है कि अध्यक्ष ने अधिकारियों को धमकाते हुए “नंगा करके मारूंगा” कहा। इसके अलावा अधिकारियों के साथ मारपीट करने के लिए डंडा मंगवाने का भी आरोप है। अध्यक्ष पर FIR दर्ज मामले में CMO नीलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने नगर अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button