Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में शहर के बाहर हटाये जाएंगे सभी पटाखा गोदाम:मुकेश प्लास्टिक में आगजनी की जांच के लिए बनी कमेटी, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
Breaking News

सरगुजा में शहर के बाहर हटाये जाएंगे सभी पटाखा गोदाम:मुकेश प्लास्टिक में आगजनी की जांच के लिए बनी कमेटी, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 24 at 205358 1777044377
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 205358 1777044377
अंबिकापुर के घनी आबादी वाले इलाके में संचालित मुकेश प्लास्टि एजेंसी में लगी भीषण आग के बाद कलेक्टर सरगुजा ने एक्शन लेते हुए सभी पटाखा गोदामों को शहर से बाहर हटाने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने मुकेश प्लास्टिक हाउस में लगी भीषण आग की जांच के लिए कमेटी भी बनाई है। इसमें एफएसएल के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों के विस्फोट हुए, यह भी जांच के दायरे में है। अंबिकापुर के राममंदिर के सामने गली में संचालित मुकेश प्लास्टिक हाउस में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई थी, जिसे काबू करने में 20 घंटे से अधिक का समय लगा। आग अब भी बिल्डिंग के अंदरूनी इलाके में लगी हुई है, लेकिन तीन मंजिला मकान के उपरी माले के ढहने के कारण फायर ब्रिगेड का अमला बाहर से ही पानी डाल रहा है। मौके पर शुक्रवार देर शाम तक फायर ब्रिगेड का अमला तैनात रहा।
आगजनी की जांच करेगा संयुक्त दल
जिला दंडाधिकारी व कलेक्टर अजीत वसंत ने आगजनी की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। कलेक्टर ने सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल में अंबिकापुर एसडीएम, सीएसपी अंबिकापुर, एफएसएल के अधिकारी,, जिला नगर सेना तथा नगर पालिक निगम के ईई शामिल हैं। जांच दल घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करेगा। इसमें पटाखों के विस्फोट से आग के भयावह होना भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर, एसपी सहित करीब तीन घंटे मौजूद रहे, इस दौरान भी पटाखों में धमाके होते रहे। वहीं संचालक का दावा है कि दुकान में पटाखे नहीं रखे गए थे। सभी पटाखा गोदाम शहर से बाहर होंगे शिफ्ट
कलेक्टर अजीत वसंत ने आगजनी की घटना के बाद नगर में संचालित फटाका गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अंबिकापुर में कुल 08 स्थाई फटाका लायसेंसधारी एवं 02 फटाका निर्माण के लायसेंसधारी हैं। इनमें मो. जुनैद, सतीश कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, रोशनलाल गोयल, आशीष कुमार अग्रवाल, अजय कुमार गोयल, गौरीशंकर पाण्डेय, मुकेश कुमार अग्रवाल (दो लाइसेंस, जिनमें एक फटाका निर्माण हेतु) तथा मनोज कुमार मारू (फटाका निर्माण हेतु) शामिल हैं। एसडीएम अंबिकापुर सभी गोदामों को शहर से बाहर संचालित होने की जांच करेंगे। इसमें यह भी देखा जाएगा कि क्या ये सभी गोदाम रिहायसी क्षेत्र में स्थित हैं। गोदाम तक फायर ब्रिगेड के पहुंचने की क्या व्यस्था है। अवैध भण्डारण अथवा घनी आबादी के बीच गोदाम पाए जाते हैं तो उन्हें स्थानांतरित कराया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 526
Views Last 7 days : 3172
Views Last 30 days : 9592
Total views : 103534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.