Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में चोरी की 7 बाइकें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार:शहर व ग्रामीण इलाके से चोरी की गई थी बाइकें, पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश
Breaking News

सरगुजा में चोरी की 7 बाइकें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार:शहर व ग्रामीण इलाके से चोरी की गई थी बाइकें, पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 21 at 160605 1776785507
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 21 at 160605 1776785507
अंबिकापुर पुलिस ने बाइक चोरी की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 7 बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश हैं। जब्त बाइकों की कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को भगवानपुर निवासी शिवम रवानी की अपाचे बाइक क्रमांक CG 15 DJ 9236 जिला अस्पताल अंबिकापुर के सामने से चोरी हो गई थी। वे इलाज कराने हॉस्पिटल गये थे। बाहर आये तो बाइक गायब थी। मामले की रिपोर्ट शिवम रवानी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। शातिर चोर को पकड़ा तो खुलासा
सीएसपी राहुल बंसल ने पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों से पूछताछ के निर्देश दिए। पुलिस ने पूर्व में बाइक चोरी के मामलों में शामिल बदमाश दीपक प्रजापति (23 वर्ष) निवासी बरगीडीह थाना लुण्ड्रा को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी माह में लखनपुर के चांदो बाजार से एक स्पलेंडर बाईक की चोरी की थी। वहीं मार्च माह में मिशन अस्पताल अंबिकापुर के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस और महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक बाइक की चोरी की थी। आरोपी ने मार्च व अप्रैल में हॉस्पिटल के सामने से दो बाइक की चोरी करना स्वीकार किया। 7 बाइक जब्त, साथी भी धराया
पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा छिपाकर रखे गए 06 बाइक को जब्त किया गया। चोरी की अपाचे बाइक उसने अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है। पुलिस टीम ने जावेद खान (28 वर्ष) के कब्जे से अपाचे बाइक बरामद की है। मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्वूू में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.