बालोद | शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भवन निर्माण सामग्री सड़क पर रखे जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह ईंट, रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाए जाने के कारण यातायात बाधित हो रहा है । कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों में भवन निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री सीधे सड़क पर ही डाल दी जाती है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में दिक्कतें आती हैं।
<
