Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MLA के जनभेंट कार्यक्रम में शिकायतों का अंबार:बिजली-कटौती और पानी की समस्या से लोग परेशान, देवेंद्र यादव ने अफसरों को फोन पर लगाई फटकार
Breaking News

MLA के जनभेंट कार्यक्रम में शिकायतों का अंबार:बिजली-कटौती और पानी की समस्या से लोग परेशान, देवेंद्र यादव ने अफसरों को फोन पर लगाई फटकार

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 10 at 113424 pm 1778436894
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 10 at 113424 pm 1778436894
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में जनभेंट-मुलाकात कार्यक्रम रखा। यहां शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा शिकायत पानी की समस्या को लेकर सामने आई। खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से पहुंचे करीब 50 से ज्यादा महिला और पुरुषों ने बताया कि, उनके इलाके में कई दिनों से पानी की भारी परेशानी बनी हुई है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण काम चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही की वजह से काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। टंकी शुरू नहीं होने से लोगों को रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली कटौती से परेशान लोगों ने भी विधायक से शिकात की। अधिकारियों को फोन पर लगाई फटकार विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने निगम जोन-4 के अधिकारियों को फोन लगाकर फटकार लगाई। विधायक ने साफ कहा कि, गर्मी के समय लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन इलाकों में पानी की समस्या ज्यादा है वहां नियमित रूप से टैंकर भेजे जाएं। साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में पाइप लाइन बढ़ाने का काम भी जल्द शुरू किया जाए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि पानी जैसी जरूरी सुविधा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई भी हो सकती है। वैशाली नगर में बिजली कटौती से लोग परेशान इसी दौरान वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोहका और कुरूद इलाके से पहुंचे लोगों ने बिजली कटौती की शिकायत की। लोगों ने बताया कि बिना किसी सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग स्थिति सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इस मामले में विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, अनावश्यक बिजली कटौती बंद होनी चाहिए और लोगों को समय पर बिजली मिलनी चाहिए। जनभेंट में कई मुद्दे लेकर पहुंचे लोग विधायक देवेंद्र के जनभेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, सहायता राशि, स्कूल में बच्चों के एडमिशन और महतारी वंदन योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर भी पहुंचे। विधायक ने सभी मामलों में संबंधित विभागों से बात कर जल्द समाधान का भरोसा दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस स्टैंड में पर्याप्त कुर्सियों नहीं होने से यात्रियों को जमीन पर बैठना पड़ रहा

May 11, 2026

सेंट्रल-यूनिवर्सिटी को वेतन भुगतान करने 15 दिन का अल्टीमेटम:दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं

May 11, 2026

MLA के जनभेंट कार्यक्रम में शिकायतों का अंबार:बिजली-कटौती और पानी की समस्या से लोग परेशान, देवेंद्र यादव ने अफसरों को फोन पर लगाई फटकार

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069956
Views Today : 56
Views Last 7 days : 379
Views Last 30 days : 3331
Total views : 91018
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.