Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा ब्वॉयफ्रेंड:युवती को दिल्ली ले जाकर 2 साल तक साथ रखा, शारीरिक संबंध बनाए, अब थाने पहुंची
Breaking News

लिव-इन में रहने के बाद शादी से मुकरा ब्वॉयफ्रेंड:युवती को दिल्ली ले जाकर 2 साल तक साथ रखा, शारीरिक संबंध बनाए, अब थाने पहुंची

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001537100 1778439673
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1001537100 1778439673
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक युवती को दिल्ली ले गया और करीब दो साल तक किराए के मकान में अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर निवासी 27 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि, साल 2017 में उसकी पहचान जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीनपाली फटहामुड़ा निवासी अकबर अली (27) से मोबाइल के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी शादी का भरोसा देने लगा। रायगढ़ बुलाकर बनाया संबंध, फिर दिल्ली ले गया पीड़िता के अनुसार, 22 अगस्त 2022 को आरोपी ने उसे रायगढ़ बुलाया। यहां अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद साल 2023 में आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। वहां किराए के मकान में दोनों साथ लिव-इन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि, शादी का भरोसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फरवरी 2026 में शादी से किया इनकार पीड़िता ने बताया कि, फरवरी 2026 में आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया और उसे दिल्ली में छोड़कर अकेले रायगढ़ लौट आया। इसके बाद युवती लगातार उससे संपर्क करती रही, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता रायगढ़ महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी जोड़ी गई पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(अ) भी जोड़ी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिलाएं बिना डरे पुलिस से शिकायत करें- SSP SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं बिना डरे पुलिस से शिकायत करें, हर मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL: मौसम की मार नहीं रोक पाई खुमार

May 14, 2026

विकास योजनाओं की रफ्तार सुस्त:फाइल धीमी चली, पीडब्ल्यूडी का 52% फंड लैप्स PHE का 81 प्रतिशत फंड खर्च हुए बिना लौट गया

May 14, 2026

भाजपा संगठन में फेरबदल:प्रदेश कार्यसमिति में 23 विधायकों को सदस्य नहीं बनाया, ऐसा पहली बार हुआ

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070418
Views Today : 165
Views Last 7 days : 986
Views Last 30 days : 3616
Total views : 91727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.