बालोद | दल्ली रोड पर सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक लंबे समय से खड़ा होने के कारण गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी है। यह दुर्घटनाग्रस्त ट्रक लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से सड़क किनारे उसी स्थिति में पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग या जिम्मेदार एजेंसियों द्वारा इसे हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क किनारे क्षतिग्रस्त वाहन का इस तरह पड़ा रहना दुर्घटना की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। रात में कम रोशनी और तेज रफ्तार वाहनों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द इस ट्रक को सड़क किनारे से हटाया जाए।
<
