बेनूर| मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास, महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर में संविदा पदों के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। कुल 5 पदों प्रबंधक 1, वार्डन 1 व केयर टेकर के 3 पदों पर भर्ती की जानी है। जिला स्तरीय चयन समिति की स्वीकृति के बाद शैक्षणिक योग्यता के अंकों के वेटेज व अनुभव के आधार पर सूची तैयार की गई है।
<
