Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सक्ती में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश दिखा:राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सम्मेलन
Breaking News

सक्ती में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश दिखा:राहुल गांधी का पुतला फूंका, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सम्मेलन

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
57aae624 b80a 44b8 9093 f6db485b5724 1777357438060
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



57aae624 b80a 44b8 9093 f6db485b5724 1777357438060
सक्ती जिले में भाजपा जिला महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन और आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची, जहां विपक्षी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देगा, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिलेगी। बीजेपी वक्ताओं ने कांग्रेस पर लगाए आरोप वक्ताओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने वर्षों तक इस विधेयक को लंबित रखा, जिससे महिलाओं को उनके अधिकार नहीं मिल सके। वक्ताओं ने यह भी कहा कि वर्तमान विरोध महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनावों में देगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को इस अधिनियम के प्रति जागरूक करें। “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए रैली के दौरान महिला एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। अग्रसेन चौक पर पुतला दहन के समय “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला बीजेपी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शमिल रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.