![]()
डौंडी| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक बिसेलाल नारंग एवं भानुमती पाल को विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य बीके बहुरुपी ने की। इस अवसर पर सुरडोंगर एवं मरदेल संकुल में पदोन्नति पाकर आए एवं स्थानांतरित हुए कई शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संकुल प्राचार्य बीके बहुरुपी ने अपने संबोधन में बिसेलाल नारंग और भानुमती पाल के कर्तव्यनिष्ठ, लगनशील और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रामकुमार प्रजापति एवं संजय बंजारे ने किया।
<
