![]()
मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति (33) के रूप में हुई है, जो कुम्हारपारा बरेला का निवासी है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अरुणेश ने 25 फरवरी 2017 को पहली बार उसके गृह ग्राम में शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद से आरोपी लगातार शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बात नहीं की तो जबरन बनाए शारीरिक संबंध जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और शादी से इनकार कर दिया। 4 मई को आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बावजूद, 18 मई को आरोपी पीड़िता के कार्यालय के आसपास घूमता रहा। जब पीड़िता ने उससे बात नहीं की, तो आरोपी ने 22 और 23 मई को उसके किराए के मकान में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर,कार्रवाई की पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया जाँच के दौरान, 25 मई को आरोपी अरुणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता कलीराम प्रजापति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
<
