Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दो परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड:जांजगीर में पत्नी मायके से नहीं लौटी,पति ने बेटों संग कीटनाशक खाया,गरियाबंद में दंपती ने फांसी लगाई
Breaking News

दो परिवार के 5 लोगों ने किया सुसाइड:जांजगीर में पत्नी मायके से नहीं लौटी,पति ने बेटों संग कीटनाशक खाया,गरियाबंद में दंपती ने फांसी लगाई

By adminJune 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
85bb26ef 368c 422a 9407 c7a621fae5b3 1781690417896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



85bb26ef 368c 422a 9407 c7a621fae5b3 1781690417896
छत्तीसगढ़ के दो जिलों में दो अलग-अलग परिवारों के 5 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली। पहला मामला जांजगीर-चांपा के नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है, जहां पति से विवाद के बाद पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई। जब पति उसे वापस लेने ससुराल पहुंचा तो उसने लौटने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज पति ने अपने दो बच्चों के सा​थ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर पिता और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। यह मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी का है। दूसरा मामला गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र का है, जहां बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके हुए पाए गए। बुजुर्ग दंपती के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने आत्महत्या के दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। जांजगीर: पति ने दो बच्चों संग की आत्महत्या जानकारी के अनुसार, बिरकोनी गांव के रहने वाले रमेश कुमार पटेल (35) अपनी पत्नी मंगली बाई (28) और दो बेटे आदर्श (3 वर्ष) और अभिनव (2 वर्ष) और एक बेटी आरुषि (6 वर्ष) के सा​थ रहता था। रमेश को शराब पीने की लत थी, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। चार दिन पहले रमेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी आरुषि को लेकर मायके चली गई थी, जबकि दोनों छोटे बेटे आदर्श और अभिनव घर पर ही थे। 16 जून को रमेश पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, लेकिन वह लौटने के लिए तैयार नहीं हुई। बुधवार सुबह रमेश के पिता परदेशी पटेल गांव कटनाई गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि रमेश और उसके दोनों बच्चे घर में मृत पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर कीटनाशक के नमूने जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रहा है कि तीनों की मौत कीटनाशक खाने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि रमेश ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और बाद में खुद भी कीटनाशक खा लिया। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। गरियाबंद: बुजुर्ग दंपत्ति के शव जंगल में मिले वहीं, गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र के जयराम नागेश (65) अपनी पत्नी वेदमती (45) के साथ रहते थे। मंगलवार शाम बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में अलग-अलग पेड़ों से फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था। दंपत्ति के दो बेटे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि झगड़े के बाद जयराम घर से निकल गए थे। करीब एक घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी वेदमती भी उन्हें तलाशने जंगल की ओर चली गईं। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने पहले इसे सामान्य नाराजगी समझा, क्योंकि दोनों पहले भी कई बार नाराज होकर घर छोड़कर चले जाते थे। लेकिन जब 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास और जंगल में तलाश की गई, जहां दोनों के शव मिले। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि पति के आत्मघाती कदम उठाने के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी होगी। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:भाजपा नेता को जिंदा जलाया, पति-पत्नी ने लगाई फांसी, कांग्रेस ने घेरा बिजली दफ्तर, हाथी ने महिला को कुचला

June 17, 2026

शराब पार्टी में खूनी विवाद, चाकू और डंडों से हमला:गौरेला में दोस्तों में पुरानी बात से भड़का झगड़ा,दो युवक गंभीर,आरोपियों की तलाश जारी

June 17, 2026

कांग्रेस बोली-भाजपा सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही:महासमुंद में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्का भी हुई

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074527
Views Today : 476
Views Last 7 days : 5991
Views Last 30 days : 10026
Total views : 102557
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.