Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शराब घोटाला मामले में 115 करोड़ का ओवर टाइम खेल, मैन पावर एजेंसी के दो प्रमुख कर्मचारी गिरफ्तार
Breaking News

शराब घोटाला मामले में 115 करोड़ का ओवर टाइम खेल, मैन पावर एजेंसी के दो प्रमुख कर्मचारी गिरफ्तार

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 04 2026 chhattisgarh liquor scam
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: 3,200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने 115 करोड़ के ओवर टाइम खेल में शामिल मैन पावर एजेंसी के दो प्रमुख कर्मचारियों को गिरफ्त …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 11:40:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 11:41:40 AM (IST)

CG News: शराब घोटाला मामले में 115 करोड़ का ओवर टाइम खेल, मैन पावर एजेंसी के दो प्रमुख कर्मचारी गिरफ्तार

HighLights

  1. कर्मचारियों को मिलनी थी राशि, खुद मिलकर डकार गए
  2. 28.80 लाख रुपये जब्त होने के बाद खुला राज
  3. अधिकारियों तक रिश्वत पहुंचाने का कर रहे थे काम

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। 3,200 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने 115 करोड़ के ओवर टाइम खेल में शामिल मैन पावर एजेंसी के दो प्रमुख कर्मचारियों अभिषेक सिंह और तिजऊ राम निर्मलकर को गिरफ्तार किया है।

घोटाले की रकम सिडिंकेट प्रमुख अनवर ढेबर तक पहुंचती थी। विशेष न्यायालय में सोमवार को दोनों आरोपितों को पेशकर पूछताछ के लिए 27 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है।

कर्मचारियों को मिलनी थी राशि, खुद मिलकर डकार गए

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि शराब घोटाले से जुड़े छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड (सीएसएमसीएल) में हुए करोड़ों रुपये के ओवर टाइम भुगतान घोटाले की जांच करने पर साफ हुआ कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के नाम पर लगभग 115 करोड़ रुपये का ओवर टाइम भुगतान किया गया था।

नियमानुसार यह राशि दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य के बदले मिलनी थी, लेकिन मैन पावर एजेंसियों ने इसे कर्मचारियों को देने के बजाय कारोबारियों व आबकारी अधिकारियों के साथ मिलकर कमीशन के रूप में डकार लिया। जांच में पाया गया कि इस अवैध राशि का अंतिम हिस्सा अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था।

28.80 लाख रुपये जब्त होने के बाद खुला राज

इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों से 28.80 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। यह रकम ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के बैंक खाते से निकालकर सीएसएमसीएल के अधिकारियों तक पहुंचाई जानी थी। इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी के ठिकानों पर CBI की नजर, 4.91 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा

अधिकारियों तक रिश्वत की रकम पहुंचाने का काम कर रहे थे

जांच एजेंसी ने इस मामले में ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार सिंह और अकाउंटेंट तिजऊ राम निर्मलकर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आबकारी अधिकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के निर्देश पर ये दोनों ही अधिकारियों तक रिश्वत की रकम पहुंचाने का काम कर रहे थे।

आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में शराब सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है ताकि 115 करोड़ के इस गबन की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.