Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शराब के पैसे दो वरना…’ बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो वायरल
Breaking News

शराब के पैसे दो वरना…’ बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो वायरल

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 12 2025 asked for money to drink alcohol
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 07:39:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 07:39:33 AM (IST)

शराब के पैसे दो वरना...' बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो वायरल
बिलासपुर में दोस्तों ने ही दोस्त को अधमरा होने तक पीटा,

HighLights

  1. युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की
  2. मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया
  3. घटना के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर । पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास युवकों ने आटो ड्राइवर और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। मारपीट से आटो ड्राइवर का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जान लीजिए पूरा मामला

तालापारा के संजय नगर में रहने वाले अजय चौहान (22) ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 9.45 बजे अपने दोस्त के साथ करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति आकर करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। करण ने अजय को उसे अपना दोस्त राहुल बंजारे बताया।

इसी दौरान राहुल के साथी अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी आ गए। सभी ने अजय और करण से शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए। मना करने पर उन्होंने करण और अजय की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से करण बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। इधर इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

तत्काल पकड़े गए बदमाश

इधर मारपीट की सूचना पर तारबाहर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को समझाइश देकर भेज दिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.