![]()
भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ कोयलांचल क्षेत्र राजनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वावधान में नगर परिषद डूमरकछार और संधान ट्रस्ट के सहयोग से ऑल इंडिया व्हालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 अप्रैल को निकाय अंतर्गत मुख्य दुर्गा पूजा पंडाल व्हालीबॉल ग्राउंड पौराधार में हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मनोज विश्वनोई रहे, जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष नगर परिषद और जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने की। विशिष्ट अतिथि एपी सिंह, नगर पालिका पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह, नगर परिषद बनगवां अध्यक्ष यशवंत सिंह, मुख्य नगर पलिका अधिकारी बनगवा लखन पनिका, कमलेश चतुर्वेदी, राजेश कलशा, आशीष पांडेय, एसओ सिविल विश्वकमा, एचएन द्विवेदी सिविल इंजीनियर, श्रमिक नेता सुनील पांडेय, शोभनाथ तिवारी, जेपी श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधि, ट्रेड यूनियन लीडर, राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार, आयोजनकर्ता व परिषद के कर्मचारियों ने स्वागत किया। व्हालीबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन मैच की शुरुआत 12 अप्रैल को हुई, जिसका फाइनल मैच 15 अप्रैल को होगा। मैच के प्रथम दिन उद्घाटन मैच में उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम िखलाफ आरएनसी क्लब नागपुर और रविंद्र भारत एकेडमी कोलकाता विरुद्ध रायपुर छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमे उत्तराखंड की टीम ने नागपुर टीम को 2-0 और कोलकाता की टीम ने रायपुर (छग) की टीम को 2-1 से हराया। उत्तराखंड व नागपुर टीम ने उद्घाटन मैच में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इस दौरान बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सिंह परिहार और अनूप सिंह ने किया। महिला व पुरुष दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा। भास्कर न्यूज | चिरमिरी प्रेरणा महिला समूह ने स्थानीय डोमन हिल गौ सेवा आश्रम पहुंचकर 50 किलो भूसा और चोकर दान किया। गौ सेवक प्रेम शंकर सोनी ने बताया कि बीते दिन गौशाला में चोकर (कोढ़ा) की कमी हो गई थी, जिससे पशुओं के आहार को लेकर चिंता की स्थिति बन गई थी। ऐसे समय में प्रेरणा महिला समूह का यह सहयोग महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के निवासी समय-समय पर गौशाला की सहायता करते रहते हैं। कई दानदाता गुप्त रूप से हर दो माह में 1000 रुपए का चोकर दान कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन ‘काशवी’ नामक गाय और दूसरे दिन ‘वृन्दा’ नामक गाय ने बछियों को जन्म दिया। इसे श्रद्धालु शुभ संकेत मान रहे हैं और इसे देवी कृपा का प्रतीक बताया जा रहा है।
<
