Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेदांता पॉवर प्लांट में मारे गए मजदूरों के परिवार को कंपनी देगी 35 लाख रुपये और 1 आश्रित को नौकरी
Breaking News

वेदांता पॉवर प्लांट में मारे गए मजदूरों के परिवार को कंपनी देगी 35 लाख रुपये और 1 आश्रित को नौकरी

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 04 2026 vedanta plant accident
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सक्ती के वेदांता प्लांट में बॉयलर विस्फोट से 16 मजदूरों की मौत हुई। कंपनी ने मुआवजा घोषित किया। गंभीर घायलों का इलाज जारी। घटना पर सुरक्षा और जांच की …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 11:21:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 11:21:41 AM (IST)

वेदांता पॉवर प्लांट में मारे गए मजदूरों के परिवार को कंपनी देगी 35 लाख रुपये और 1 आश्रित को नौकरी
वेदांता ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का एलान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वेदांता प्लांट बॉयलर विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत
  2. कंपनी ने मृतकों को 35 लाख मुआवजा देने की घोषणा
  3. गंभीर घायलों को 15 लाख तक सहायता देने का ऐलान

नईदुनिया प्रतिनिधि, सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में 34 श्रमिक झुलस गए, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है। वेदांता ग्रुप ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।

वेदांता पावर प्लांट में धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

मुआवजे और नौकरी का एलान

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। इस घोषणा से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर में गंभीर घायलों का इलाज

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे चार मजदूरों को रायपुर के कालड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अब्दुल करीम (39) और अशोक परिहा (38) को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि उपेंद्र साहू (38) और किस्मत अली (26) 85 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं और वेंटिलेटर पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल झारखंड के गढ़वा और खरसिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा मानकों पर सवाल

इस भीषण हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल राहत और उपचार कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मोदी–साय की गारंटी बीजेपी विधायकों ने की फेल:विधायक निधि फंड से ज्यादा भुगतान पर कांग्रेस उठाए सवाल, बोले विकास चल रहा कागजों में

June 25, 2026

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

June 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075517
Views Today : 600
Views Last 7 days : 2497
Views Last 30 days : 10459
Total views : 105067
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.