Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विशेष सामान्य सभा पर विपक्ष ने उठाए सवाल:पूर्व मेयर एजाज ढेबर ने कहा-नियमों की धज्जियां उड़ाकर की जा रही है बैठक
Breaking News

विशेष सामान्य सभा पर विपक्ष ने उठाए सवाल:पूर्व मेयर एजाज ढेबर ने कहा-नियमों की धज्जियां उड़ाकर की जा रही है बैठक

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig11 116790933231768552882 21774780324 1777051895
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig11 116790933231768552882 21774780324 1777051895
रायपुर नगर निगम की प्रस्तावित विशेष सामान्य सभा की वैधता को लेकर पूर्व महापौर एजाज ढ़ेबर ने सवाल उठाए हैं। ढेबर ने कहा कि नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आमतौर पर आपात परिस्थितियों—जैसे आपदा, जल संकट या स्वच्छता से जुड़े गंभीर मामलों—में ही बुलाई जाती है। मौजूदा समय में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, फिर भी विशेष बैठक बुलाना समझ से परे है। उन्होंने संबंधित मंत्री, अधिकारियों और महापौर से पूछा कि क्या यह बैठक नियमों के तहत बुलाई गई है। ढेबर ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी विशेष सामान्य सभा बुलाकर “वन नेशन, वन इलेक्शन” जैसे राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा कराई गई थी, जो नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ढेबर का कहना है कि निगम की बैठकों में शहर के विकास और स्थानीय मुद्दों पर फोकस होना चाहिए, न कि राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर। 27 अप्रैल को विशेष सामान्य सभा
नगर निगम की विशेष सामान्य सभा 27 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। सभापति सूर्यकांत राठौड़ के निर्देश पर नगर निगम सचिवालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चौथे तल स्थित सभागार में होगी। इसमें मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को लेकर अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। 9 अप्रैल को हुई थी पिछली बैठक
नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 एजेंडों पर चर्चा हुई। सिटी कोतवाली चौक का नाम “जैन स्तंभ” करने के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई, लेकिन विपक्ष के विरोध के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। अन्य एजेंडे बहुमत से पारित किए गए, जबकि किरण बिल्डिंग परिसर में दुकानों के व्यवस्थापन से जुड़े एक मुद्दे पर शासन से मार्गदर्शन लेने का फैसला लिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 525
Views Last 7 days : 3171
Views Last 30 days : 9591
Total views : 103533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.