Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर अवसरों की दी गई जानकारी
Breaking News

वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर अवसरों की दी गई जानकारी

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 177729302669ef56e2535ea 27aprilkawardha
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 177729302669ef56e2535ea 27aprilkawardha
शासकीय नवीन कॉलेज कुई-कुकदूर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विषय वाणिज्य और व्यापार रखा गया, जिसमें बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार के नए आयामों पर गहन चर्चा हुई। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ.जीए घनश्याम के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को वाणिज्य क्षेत्र के नवीन पहलुओं से अवगत कराना और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था। मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव कुशवाहा ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वाणिज्य केवल एक शैक्षणिक विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन की आर्थिक और सामाजिक आकांक्षाओं को पूरा करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापार, डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार और बदलती बाजार व्यवस्थाओं को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. कुशवाहा ने विद्यार्थियों के लिए वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के समय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, ई-कॉमर्स, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ विद्यार्थी उचित मार्गदर्शन से उठा सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, बाजार व्यवस्था, डिजिटल व्यापार व आर्थिक विकास में वाणिज्य की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित प्राध्यापकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसी वर्मा, डॉ. सीएस राजपूत, रामरति निषाद समेत अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान किया। साथ ही यह आयोजन कॉलेज में शैक्षणिक गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इसके साथ ही विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल पाई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कृषि आदान विक्रेताओं का देशव्यापी आंदोलन शुरू:राजनांदगांव संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

April 28, 2026

Balrampur PM Memorandum | Agro Input Dealers Strike Across India

April 28, 2026

तालाब पाटने पर प्रशासन-निगम का एक्शन, हटाया जा रहा मलवा:होटल व्यवसायी ने तालाब पाटकर बना दी थी वाउंड्रीवाल, 12 एकड़ तालाब में दो एकड़ बचा

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069094
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1006
Views Last 30 days : 4157
Total views : 90089
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.