Special Train: ग्रीष्मकालीन अवकाश (Holidays) में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे (Indian Railways) ने वलसाड-खड़गपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय …और पढ़ें

HighLights
- दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर में ठहराव सुविधा
- कुल 20 एलएचबी कोच लगाए गए
- एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: ग्रीष्मकालीन अवकाश (Holidays) के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे (Indian Railway) ने वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के मध्य स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
समय-सारणी और मार्ग
ट्रेन संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल 26 अप्रैल को वलसाड से दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन गोंदिया होते हुए दुर्ग में सुबह 05:03 बजे पहुंचेगी और 05:08 बजे रवाना होगी। इसके बाद रायपुर और बिलासपुर होते हुए रात 9 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा की जानकारी
वापसी में ट्रेन संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल 28 अप्रैल को सुबह 5 बजे खड़गपुर से रवाना होगी। यह बिलासपुर और रायपुर होते हुए दुर्ग में शाम 5:15 बजे पहुंचेगी और आगे गोंदिया के रास्ते अगले दिन दोपहर 3:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
कोच और ठहराव व्यवस्था
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 एसी-3, दो स्लीपर, दो जनरल, एक एसएलआरडी और एक पावर कार शामिल हैं। ट्रेन का ठहराव गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है।
<
