Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लड़की किसी अन्‍य युवक से भी करती थी बात, शक गहराने पर चाकू खरीदा और 2 घंटे बहस के बाद घोंपा
Breaking News

लड़की किसी अन्‍य युवक से भी करती थी बात, शक गहराने पर चाकू खरीदा और 2 घंटे बहस के बाद घोंपा

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 10 2025 nurse murder cg
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Crime: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एमएमआई अस्पताल की स्टाफ नर्स प्रियंका दास की उसके प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। दुर्गेश को शक था कि प्रियंका किसी अन्य युवक से बात करती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से हत्या की योजना बनाकर चाकू खरीदा था।

By Deepak Shukla

Publish Date: Thu, 09 Oct 2025 08:35:59 PM (IST)

Updated Date: Thu, 09 Oct 2025 10:00:53 PM (IST)

लड़की किसी अन्‍य युवक से भी करती थी बात, शक गहराने पर चाकू खरीदा और 2 घंटे बहस के बाद घोंपा
हत्या करने वाला आरोपी और मृतका नर्स की फाइल फोटो

HighLights

  1. नर्स प्रियंका दास की प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या की।
  2. दुर्गेश को प्रियंका के अन्य युवक से बात करने पर शक था।
  3. वारदात से पहले आरोपी ने चाकू खरीदकर बनाई थी योजना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में MMI अस्पताल की स्टाफ नर्स प्रियंका दास (23) की उसके प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अशोक नगर, गुढ़ियारी रायपुर का रहने वाला है।

प्रियंका की लाश गुरुवार सुबह उसके कमरे में मिली। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपित को शक था कि वह किसी अन्य युवक से बात करती थी। रात में इसी बात में विवाद हुआ तो आरोपित ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

SSP डीआर पोर्ते ने बताया कि मृतका मूलत चिरमिरी की रहने वाली थी और कुछ माह पहले MMI में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। वह दयाराम साहू के मकान में किराए से रहती थी, जहां उसकी रूम मेट भी नर्स है। घटना के वक्त रूम मेट ड्यूटी पर थी। सुबह ड्यूटी से लौटने पर उसने प्रियंका की लाश देखी और अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी।

पहले निजी अस्पताल में साथ करते थे काम

पुलिस जांच में पता चला है कि प्रियंका और दुर्गेश की पहचान कोटा स्थित एक निजी अस्पताल में काम के दौरान हुई थी। दुर्गेश कंप्यूटर आपरेटर का काम करता था। बाद में प्रियंका ने वहां से नौकरी छोड़ दी और एमएमआइ में जुड़ गई।

पहले से खरीदा था चाकू, हत्या की बनाई थी योजना

पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश ने घटना से पहले बाजार से चाकू खरीदा और उसे बैग में छिपाकर प्रियंका के घर लगभग 10 बजे पहुंचा। दोनों के बीच लगभग दो घंटे बातचीत के बाद झगड़ा हुआ। गुस्से में आरोपित ने चाकू निकालकर प्रियंका की छाती के नीचे वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद दुर्गेश ने मौके को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की। वह घर में रखे दूसरे चाकू को प्रियंका के हाथ में थमाकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में ट्रिपल आईटी में एआई के जरिए 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीर बनाने वाले छात्र पर अपराध दर्ज

12 कमरों वाले मकान में किसी को भनक नहीं लगी

प्रियंका जिस मकान में रहती थी, वह दो मंजिला है और उसमें 12 कमरे हैं। आसपास के किसी भी किराएदार ने न तो किसी तरह की चीख या विवाद की आवाज सुनी और न ही किसी ने आरोपित को जाते देखा। को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068803
Views Today : 67
Views Last 7 days : 1019
Views Last 30 days : 4175
Total views : 89784
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.