रायपुर के कमल विहार स्थित एक होटल की कथित वायरल व्हाट्सएप चैट ने सनसनी फैला दी है। …और पढ़ें

HighLights
- होटल की वायरल चैट से मचा हड़कंप
- तस्वीरों और रेट पर कथित सौदेबाजी
- कमल विहार होटल पर उठे सवाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के कमल विहार इलाके में स्थित एक होटल की प्रसारित चैट ने शहर में सनसनी फैला दी है। वाट्सएप पर तेजी से प्रसारित हो रहे स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘चॉइस, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। चैट सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं होटल की गतिविधियों पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से मामला दबा रहा। प्रसारित चैट में कथित तौर पर अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदेबाजी की बात दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और प्रसारित सामग्री की जांच की जा रही है। यदि जांच में अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है तो होटल संचालकों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो भेजो… कौन उपलब्ध है?
इंटरनेट मीडिया में प्रसारित चैट में कथित तौर पर ग्राहकों और होटल से जुड़े नंबरों के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश प्रसारित हो रहे हैं। कुछ चैट में रकम को लेकर भी बातचीत दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर ये स्क्रीनशाट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।
होटल में बढ़ती संदिग्ध आवाजाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित होटल में देर रात तक संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती थीं। आसपास के रहवासियों के मुताबिक कई बार अलग-अलग वाहनों से युवतियों और युवकों का आना-जाना देखा गया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से इसकी चर्चा थी। लेकिन किसी स्तर पर गंभीर जांच नहीं हुई।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रसारित चैट, तस्वीरों और होटल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच टीम को होटल और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिना साक्ष्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब शहर के होटल और लाज की जांच अभियान को और तेज किया जाएगा।
<
