भास्कर न्यूज| महासमुंद मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 महासमुंद जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। योजना के तहत अब तक जिले के 40 हजार 693 उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर बकाया बिलों से मुक्ति पाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। खास बात यह है कि इस योजना के माध्यम से अब तक उपभोक्ताओं की कुल बकाया राशि में से 3 करोड़ 57 लाख 49 हजार 208 रुपए की बड़ी राशि माफ की जा चुकी है। विद्युत विभाग से प्राप्त 4 मई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, महासमुंद, पिथौरा और सरायपाली संभाग में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। घरेलू, बीपीएल और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को सरचार्ज और अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। जिले में पंजीयन कराने वाले 40,693 सक्रिय उपभोक्ताओं में सबसे बड़ी संख्या बीपीएल श्रेणी की है। इसमें सक्रिय बीपीएल उपभोक्ता 31,217, घरेलू श्रेणी उपभोक्ता 6,082 और कृषि श्रेणी उपभोक्ता 3,394 है। इन सक्रिय उपभोक्ताओं ने अब तक कुल 3 करोड़ 10 लाख 57 हजार 299 रुपए की राशि सरकारी खजाने में जमा की है, जिससे उनके लंबित बिलों का निपटारा हुआ है। महासमुंद के उपभोक्ता हरनाम दास ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनका बिजली बिल 3,160 रुपए बकाया था। आर्थिक तंगी के कारण वे इसे जमा नहीं कर पा रहे थे।
<
