कवर्धा| बस स्टैंड के पास स्थित रेवाबंद तालाब का सौंदर्यीकरण अब बदहाल नजर आ रहा है। यहां लगाए गए कई बिजली पोलों की लाइटें गायब हो चुकी हैं, जिससे रात में पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व यहां बैठकर नशाखोरी करते हैं। उचित रख- रखाव की कमी साफ दिखाई दे रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
<
