![]()
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक जैन साध्वी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत के बाद देशभर के जैन समाज में नाराजगी है। समाज ने इस घटना को जानबूझकर अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। इसके विरोध में पूरे भारत के जैन समाज ने शांतिपूर्ण मौन जुलूस का आह्वान किया था। इस बीच जैन समाज ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मामले के आरोपी के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई कर कड़ी सजा देने की मांग की है। पेंड्रा में कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन पेंड्रा जैन समाज के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों सहित समाज के पुरुषों, महिलाओं और अन्य नागरिकों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि जैन साधु-साध्वियों के पैदल आवागमन (विहार) के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए विशेष और पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ये रहे मौजूद यह ज्ञापन सौंपते समय पेंड्रा के साथ-साथ गौरेला, खोडरी और आसपास के क्षेत्रों से भी जैन समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
<
