टॉप न्यूज़

रिहर्सल में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली




गरियाबंद| स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में अंतिम रिहर्सल हुई। जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी ली। पुलिस और होमगार्ड जवानों ने मार्चपास्ट किया। राष्ट्रगान हुआ। रिहर्सल में समारोह की पूरी रूपरेखा हूबहू दोहराई गई। परेड कमांडर के नेतृत्व में अलग-अलग प्लाटूनों ने कदमताल की। परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button