टॉप न्यूज़
आईटीबीपी कैंप में छात्राओं ने बांधा रक्षा सूत्र जवानों ने दिए उपहार, दीर्घायु की कामना की

![]()
कोंडागांव| रक्षाबंधन पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा, कोंडागांव के छात्र-छात्राएं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी कैंप पहुंचे। बच्चों ने घर-परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बच्चों ने जवानों की दीर्घायु की कामना की। जवानों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। जवानों ने उपहार भी दिए। जवानों ने सदैव सुरक्षा का संकल्प दोहराया। विद्यालय की प्राचार्या रूबी भट्टाचार्य ने कहा, विद्यार्थियों का देश के रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाना उनमें देशभक्ति, कृतज्ञता और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करता है। जवानों का निस्वार्थ त्याग पूरे देश को सुरक्षित रखता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की भागीदारी रही।
Source link




