Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राहुल गवली गैंग का तांडव, गाड़ियां तोड़ीं,होटल में मचा कोहराम!
Breaking News

राहुल गवली गैंग का तांडव, गाड़ियां तोड़ीं,होटल में मचा कोहराम!

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 12 2025 new raipur chaos at techno party
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल में चल रही एक हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी उस समय हिंसा में बदल गई, जब आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि राहुल गवली गैंग ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और होटल परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाया।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज संगीत के बीच अचानक हंगामा शुरू हुआ और कुछ ही देर में पार्टी का माहौल भयावह हो गया। आरोपियों ने खुलेआम लाठी, डंडों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, वहीं होटल स्टाफ और पार्टी में शामिल लोगों में दहशत फैल गई।

रणक्षेत्र बना ‘Elsewhere’ होटल: राहुल गवली गैंग का तांडव, महंगी गाड़ियाँ तोड़ीं, दहशत में डूबी नाइट लाइफ! pic.twitter.com/g7mV2Qouda

— Akash Pandey (@AnujAkashPande3) December 21, 2025

पुलिस पहुंची, आरोपी फरार

सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने होटल परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मारपीट के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित शुभम लेखवानी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मामला दर्ज, तलाश जारी

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, तोड़फोड़ और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।





<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075258
Views Today : 14
Views Last 7 days : 2200
Views Last 30 days : 9859
Total views : 104281
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.