Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप
Breaking News

रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 04 2026 female inmate attempts suicide raipur central jail
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी आशिमा राव द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 08:18:55 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 08:18:55 AM (IST)

रायपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई, चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार का आरोप
महिला कैदी ने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. परिजनों ने प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए
  2. जेल प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया
  3. मामले की जांच जारी, सच्चाई सामने आने का इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी आशिमा राव ने कथित रूप से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां उसके हाथ में आठ टांके लगाए गए।

तीन-चार दिन बाद सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना तीन से चार दिन पुरानी है, लेकिन अब सामने आने के बाद स्वजन में आक्रोश बढ़ गया है। परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर चेकिंग के नाम पर महिला कैदी के साथ प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई।

चिट्ठी के जरिए बताई प्रताड़ना

स्वजन के मुताबिक, आशिमा राव ने एक चिट्ठी के माध्यम से जेल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। आरोप है कि तलाशी के दौरान उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गई और इसी के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जेल पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, जेल प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला कैदी पूरी तरह सुरक्षित है और उसे बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रशासन के अनुसार, कुछ दिन पहले उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी, जिसके बाद जेल नियमों के तहत कार्रवाई की गई।

जांच जारी, सच्चाई का इंतजार

जानकारी के अनुसार, आशिमा राव पिछले लगभग छह महीनों से मारपीट के एक मामले में जेल में बंद है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के दावों के बीच वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074959
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2685
Views Last 30 days : 9105
Total views : 103047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.