Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
Breaking News

रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 12 2025 cg winter 3 20251221 6428
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG ka Mausam: प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही हवा के कारण कोहरा छा रहा है। राज्य के कई जिलों में घने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Dec 2025 06:34:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 21 Dec 2025 06:44:00 AM (IST)

CG Weather Update: रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
प्रदेश के कई जिलों में सुबह कुहासा

HighLights

  1. घने कुहासे से ढंका सरगुजा संभाग
  2. दृश्यता शून्य से 20 मीटर पहुंची
  3. अगले 2-3 दिन ऐसा ही रहेगा मौमस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में घना कोहरा

वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता शून्य हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में 10 से 15 मीटर की दूरी पर भी वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिख रही थीं। इस स्थिति के कारण सड़कों पर आवाजाही में कमी आई, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के आसपास कोहरा छंटने पर धूप का अनुभव हुआ।

naidunia_image

अंबिकापुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन ठंडी हवा के कारण दिन में भी राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट आई, जो 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए।

कोहरे की जद में उत्तरी छत्तीसगढ़

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही हवा के कारण कोहरा छा रहा है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि शनिवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा देखा गया। अगले 24 घंटों में नए विक्षोभ के प्रभाव से गर्म हवा का प्रवाह होगा, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, जैसे ही विक्षोभ का प्रभाव कम होगा, ठंड फिर से बढ़ेगी।

naidunia_image

न्यायधानी में भी कड़ाके की ठंड

बिलासपुर में सर्दी अब अपने पूरे असर में नजर आने लगी है। रात में चल रही सर्द हवाओं और सुबह के कोहरे ने मौसम को और ठिठुरन भरा बना दिया है। पर्यटक और आमजन इस सुहावने मौसम का भरपूर आनंद उठाते नजर आ रहे हैं।शहर में ठंड का असर अब केवल मौसम तक सीमित नहीं है, यह रोजमर्रा की जिंदगी में साफ झलकने लगा है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में शीतलहर से ठिठुरन, कई संभागों में कोहरे की चादर; दृश्यता 50 मीटर से भी कम

रात के समय सर्द हवाएं शरीर को कंपकंपा रही हैं, वहीं सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड का असर घरों के भीतर भी महसूस किया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075259
Views Today : 15
Views Last 7 days : 2201
Views Last 30 days : 9860
Total views : 104282
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.