Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 fsgjhkjda
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआइपी रोड के एक क्लब में प्रस्तावित ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर प …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 14 May 2026 09:56:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 09:56:52 PM (IST)

रायपुर में VIP रोड के क्लब में 'रेड रूम टेक्नो पार्टी' पर मचा बवाल, 40 हजार तक की टिकट, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर में VIP रोड के क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ पर मचा बवाल

HighLights

  1. अश्लील प्रचार और रेव पार्टी की आशंका से पुलिस अलर्ट
  2. रेव पार्टी का इस तरह से किया जा रहा प्रचार
  3. पार्टी का पोस्टर किया गया जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआइपी रोड के एक क्लब में प्रस्तावित ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इंटरनेट मीडिया पर पार्टी के प्रचार-प्रसार के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है। प्रसारित पोस्टर और वीडियो में पार्टी को हाई-प्रोफाइल अंदाज में प्रस्तुत किया गया है, जिस पर अश्लीलता फैलाने और युवाओं को भड़काने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस टेक्नो पार्टी को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है।

पार्टी को रेव पार्टी के नए स्वरूप के तौर पर देखा जा रहा है। प्रचार सामग्री में तेज म्यूजिक, शराब, धुएं और डांस के दृश्य दिखाकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

महंगी टिकट और वीआइपी एंट्री पर उठे सवाल

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। जिस क्लब में आयोजन का दावा किया जा रहा है, वहां के संचालक से पुलिस ने संपर्क कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आयोजन की आधिकारिक अनुमति और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर जारी पोस्टर के अनुसार पार्टी में शामिल होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट रखे गए हैं। टिकट की कीमत आठ हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक बताई जा रही है। वहीं कलाकारों से मुलाकात के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसे लेकर आयोजन की पारदर्शिता और वास्तविक उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस और सामाजिक संगठनों का कड़ा रुख

एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि पुलिस को अब तक इस तरह के आयोजन की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रसारित वीडियो और पोस्टर की जांच की जा रही है। यदि जांच में अश्लीलता, अवैध गतिविधि या कानून का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी इस आयोजन पर आपत्ति जताई है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित

May 15, 2026

अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

May 15, 2026

बिलासपुर में सीएमडी चौक पर थाने के पास पुलिस बन रोका, फिर लाखों के जेवर ले उड़े ठग

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070459
Views Today : 10
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 3638
Total views : 91809
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.