Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Breaking News

अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 accidentpachpedi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी थाना इलाके में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। जोंधरा से अपने गांव लौट रहे दो युवकों को एक बेकाबू हार्वेस्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मोड़ पर काल बनकर आया हार्वेस्टर

जानकारी के अनुसार, सोनसरी निवासी शोभित साहू और शंकर यादव 12 मई को निजी काम से जोंधरा गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सोनसरी पेट्रोल पंप के आगे तालाब किनारे मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शोभित साहू को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इनसाइट: लापरवाही की पराकाष्ठा

हादसे का समय दोपहर करीब 2:30 बजे (12 मई)

मृतक का नाम शंकर यादव (निवासी सोनसरी)

गंभीर घायल शोभित साहू (इलाज जारी)

आरोपी चालक विकास साहू (निवासी लोहर्सी)

वाहन की स्थिति बिना नंबर का हार्वेस्टर

ग्रामीण ने पीछा कर दबोचा, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद आरोपी चालक हार्वेस्टर लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन मौके पर मौजूद एक जागरूक ग्रामीण ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पचपेड़ी थाने पहुंचे और न्याय की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुख्य बातें: जो सवाल खड़े करती हैं

बिना नंबर का वाहन: आखिर बिना नंबर के हार्वेस्टर को सड़क पर चलने की अनुमति किसने दी?

प्रशिक्षण का अभाव: सार्वजनिक सड़क को ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने की कीमत एक जान देकर चुकानी पड़ी। मोड़ पर अनियंत्रित रफ्तार: तालाब किनारे संकरे मोड़ पर भी वाहन की गति को नियंत्रित नहीं रखा गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजनेस में निवेश के नाम पर बिलासपुर के कारोबारी को लगी 3.32 करोड़ की चपत, पिता-पुत्र ने मिलकर रचा ठगी का जाल

May 15, 2026

रायपुर के पेट्रोल पंपों पर उमड़ा हुजूम, घंटों कतार में लगने के बाद, बाइक को 400 और कार को 1000 का ही मिल रहा पेट्रोल

May 15, 2026

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070465
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1028
Views Last 30 days : 3644
Total views : 91815
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.