Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित
Breaking News

रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जून में 70 ट्रेनें रद; छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क प्रभावित

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 05 2026 train bsp rail
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर। बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेलवे लाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन में नान-इंटरकनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम इंस्टालेशन का बड़ा कार्य जून में शुरू होने जा रहा है। इस अधोसंरचना विकास कार्य के कारण सात जून से 19 जून तक रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में 70 से अधिक एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने, कई ट्रेनों को डायवर्ट करने तथा कुछ को देरी से चलाने का निर्णय लिया है। सबसे ज्यादा असर बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, कोरबा और झारसुगुड़ा रूट के यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चांपा स्टेशन पर चौथी लाइन को मुख्य नेटवर्क से जोड़ने और आधुनिक आटो सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई सेक्शनों में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान आजाद हिंद एक्सप्रेस पुणे से लगभग तीन घंटे देरी से चलेगी, जबकि सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंबित रहेगी। वहीं जनशताब्दी और हसदेव एक्सप्रेस रायपुर तथा गोंदिया से लगभग दो घंटे देरी से रवाना होंगी।यात्रियों की परेशानी कम करने रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर सेक्शन में पैसेंजर सेवा की तरह संचालित करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील की है।

इन पैसेंजर और मेमू ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

सात जून से 19 जून के बीच रायगढ़-बिलासपुर, बिलासपुर-रायगढ़, गेवरारोड-रायपुर, रायपुर-गेवरारोड, कोरबा-रायपुर, रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-गेवरारोड, बिलासपुर-कोरबा तथा रायगढ़-बिलासपुर सेक्शन की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। 68735, 68736, 68745, 68746, 58203, 58204, 68734/68733, 68732/68731, 68737/68738 और 58210 जैसी प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की जानकारी लेने की सलाह दी है।

रायपुर रूट से डायवर्ट होंगी दुरंतो और ज्ञानेश्वरी

11 जून से 17 जून के बीच झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर रूट से कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगी। इनमें हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस शामिल हैं। अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों का मार्ग अलग-अलग तारीखों में बदला जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी है और कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य मार्ग से बहाल कर दिया जाएगा।

अहमदाबाद, उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द

रेलवे प्रशासन ने कई लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का निर्णय लिया है। 13287/13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस 10 से 16 जून तक नहीं चलेगी। 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक रद्द रहेगी। 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक प्रभावित रहेगी, जबकि 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी। इसके अलावा हीराकुंड, पुरी-जोधपुर, कामाख्या-एलटीटी और हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073041
Views Today : 4
Views Last 7 days : 276
Views Last 30 days : 5608
Total views : 96570
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.