Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में 71 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधियों का आयोजन, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल
Breaking News

रायपुर में 71 बटुकों का भव्य उपनयन संस्कार संपन्न:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधियों का आयोजन, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777813847 whatsapp image 2026 05 03 at 25606 pm 1777810926
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 03 at 25606 pm 1777810926
समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर के सत्संग भवन में 71 ब्राह्मण बटुकों का प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार विधिवत और भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक और समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना और वैदिक परंपराओं को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भावेश शुक्ला ने बताया कि उपनयन संस्कार से पूर्व पारंपरिक विधियों जैसे तेलमाटी, मंडपाच्छादन, मातृका पूजन और हरिद्रालेपन के अनुष्ठान पूरे श्रद्धाभाव से संपन्न किए गए। इसके बाद बटुकों का मुंडन संस्कार कराया गया और यज्ञोपवीत धारण कराया गया। आचार्यों द्वारा सभी बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई तथा उनके धार्मिक और सांस्कृतिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भिक्षा-वृत्ति परंपरा का हुआ पालन संस्कार के दौरान बटुकों द्वारा भिक्षा-वृत्ति की परंपरा का प्रतीकात्मक निर्वहन भी कराया गया, जिससे उन्हें विनम्रता, अनुशासन और सेवा भाव का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कारों का विकास होता है और वे अपनी परंपराओं से जुड़ते हैं। खैरागढ़ निवासी घनश्याम तिवारी ने बताया कि परिषद् द्वारा इस तरह के सामूहिक उपनयन संस्कार लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए बटुकों ने इसमें भाग लिया। आयोजन सफल और सुव्यवस्थित रहा, जिसे समाज के लोगों ने सराहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर में आग:स्टाफ ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं, सभी बच्चे सुरक्षित

May 3, 2026

रायगढ़ में MCH अस्पताल स्टाफ क्वार्टर-फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन का भूमिपूजन:लाखो की लागत से प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन बनेगा, स्वास्थ्य मंत्री बोले- गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा व वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता

May 3, 2026

जांजगीर-चांपा में मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, 15 भैंस और 3 पिकअप जब्त

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069601
Views Today : 36
Views Last 7 days : 927
Views Last 30 days : 4113
Total views : 90644
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.