Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर में आग:स्टाफ ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं, सभी बच्चे सुरक्षित
Breaking News

कोरबा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर में आग:स्टाफ ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं, सभी बच्चे सुरक्षित

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01977373 479b 4c68 a627 2096a1c1db2f 1777817018478
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



01977373 479b 4c68 a627 2096a1c1db2f 1777817018478
कोरबा के निहारिका स्थित डॉ. हरीश नायक के चाइल्ड केयर सेंटर में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम से जुड़े एक सिलेंडर में लीकेज के बाद आग लग गई थी। अस्पताल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना रविवार दोपहर की है, जब अस्पताल परिसर में अचानक ऑक्सीजन सप्लाई ज्वाइंट सिस्टम में लीकेज हुआ और आग लग गई। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहीं से नवजात और गंभीर बच्चों को जीवन रक्षक ऑक्सीजन दी जाती है। आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। कोई हुई जनहानि नहीं आग लगते ही अस्पताल कर्मियों ने तुरंत फायर सेफ्टी के प्राथमिक उपाय किए। मौजूद लोगों की मदद से आग को फैलने से रोका गया और कुछ ही मिनटों में उस पर काबू पा लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई के कारण अस्पताल में भर्ती किसी भी बच्चे या स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जिस कमरे में ऑक्सीजन सप्लाई हो रही थी, वहां लगभग 14 से 16 छोटे बच्चे भर्ती थे। आग की घटना से उनके परिजन चिंतित हो गए थे। फायर सेफ्टी उपकरणों से बुझाई गई आग अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. मानस नायक ने बताया कि स्टाफ ने तत्काल फायर सेफ्टी उपकरणों का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी ने इस संबंध में कहा कि नर्सिंग एक्ट के तहत अस्पतालों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन को समय-समय पर उपकरणों की जांच करने और ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाने के लिए ध्यान देने की सलाह दी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़- रेप करने वाले कृषि अधिकारी को उम्रकैद:पहले संबंध बनाए, गवर्नमेंट जॉब लगते ही कहा- नीची जाति की सतनामी लड़की से शादी नहीं करूंगा

May 3, 2026

सांख्यिकी अधिकारी बनाने के नाम पर ठगी:चार महीने की जांच के बाद पुलिस ने वेस्ट बंगाल से आरोपी को पकड़ा, फिल्ड इन्वेस्टीगेटर बनाने का झांसा देकर लिए थे पैसे

May 3, 2026

रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार:दुर्ग-रायपुर के सप्लायर हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे नरैय्या तालाब, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069602
Views Today : 37
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4114
Total views : 90645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.