Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर-चांपा में मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, 15 भैंस और 3 पिकअप जब्त
Breaking News

जांजगीर-चांपा में मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार, 15 भैंस और 3 पिकअप जब्त

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0742a838 0078 426c a261 11087d7e8ad7 1777813834983
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0742a838 0078 426c a261 11087d7e8ad7 1777813834983
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिवरीनारायण थाना पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 भैंसें और तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 पिकअप वाहन जब्त किए हैं। जब्त की गई 15 भैंसों की अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल तीनों पिकअप वाहनों की कीमत लगभग 18 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस को 3 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिवरीनारायण क्षेत्र के राघव इन होटल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहनों (CG04QU9122, OD26F4334, OD17T8523) को रोका गया। जांच में पाया गया कि प्रत्येक वाहन में 5-5 भैंसों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था और रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों की तस्करी कर ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलारी, रूपेश कुमार और प्रकाश राणा शामिल हैं, जो ओडिशा के बरगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़- रेप करने वाले कृषि अधिकारी को उम्रकैद:पहले संबंध बनाए, गवर्नमेंट जॉब लगते ही कहा- नीची जाति की सतनामी लड़की से शादी नहीं करूंगा

May 3, 2026

सांख्यिकी अधिकारी बनाने के नाम पर ठगी:चार महीने की जांच के बाद पुलिस ने वेस्ट बंगाल से आरोपी को पकड़ा, फिल्ड इन्वेस्टीगेटर बनाने का झांसा देकर लिए थे पैसे

May 3, 2026

रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार:दुर्ग-रायपुर के सप्लायर हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे नरैय्या तालाब, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069602
Views Today : 37
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 4114
Total views : 90645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.