![]()
रायपुर के लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण टिल्लू चौक में 11 मई से 15 जून 2026 तक 35 दिवसीय “चार महापुराण कथा महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्री राधा रासबिहारी शरण महाराज के श्रीमुख से कथा वाचन होगा। आयोजन श्री निंबार्क महाप्रभु निष्काम कथा सदन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। 11 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत होगी। इसके बाद 12 से 20 मई तक श्रीमद् देवी भागवत कथा, 21 से 28 मई तक श्री शिव महापुराण कथा, 29 मई से 6 जून तक श्री रामचरितमानस कथा और 7 से 14 जून तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। समापन 15 जून को महापूर्णाहुति के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ, पूजन एवं कथा श्रवण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल होने के लिए और अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। आयोजको ने समस्त सनातनी धर्मप्रेमियों ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
<
