![]()
रायपुर के युवाओं को हाई क्वालिटी गांजा ओजी को सप्लाई करने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से 114 ग्राम ओसिएन ग्रोथ गांजा यानि ओजी (समुद्री पौधों से बनाया गया गांजा), 2.87 किलो नार्मल गांजा, इलेक्ट्रानिक तराजू और मोबाइल समेत अन्य सामानों को पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा दिल्ली ईस्ट निवासी रितिक पसरिचा बताया जा रहा है। आरोपी शंकर नगर स्थित अशोका हाईट्स में किराए का मकान लेकर रहता था। आरोपी पेश से सिंगर है। आरोपी इसी की आड में हाईप्रोफाइल लोगों को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार ओजी की कीमत बाजार में 1 करोड़ रुपए प्रति किलो है। कटोरा तालाब पहुंचा तो चढ़े हत्थे आरोपी शनिवार को कटोरा तालाब इलाके में हाईक्वालिटी गांजा की सप्लाई करने के लिए पहुंचा था। आरोपी की जानकारी पुलिस को मिली, तो पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके आरोपी को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26) बताया। आरोपी के बैग की तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने गांजा समेत अन्य सामान को बरामद किया। आरोपी से बरामद सामान की कीमत पुलिस द्वारा 3.62 लाख रुपए बताई जा रही है। लंबे समय से था एक्टिव पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कुद दिन पहले गांजा बेचने की बात स्वीकारी है। लेकिन जांच अधिकारियों का कहना है, कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुडा है। आरोपी के साथियों और मददगारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। क्या है ओजी ग्रेड या ओशियन ग्रोथ गांजा? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ओजी ग्रेड गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार होता है, जिसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसे पानी में पोषक तत्वों के साथ उगाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है, जिससे तस्करों का नेटवर्क बेहद मुनाफे वाला माना जा रहा है। रायपुर में पहली बार पकड़ाया ओजी गांजा पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर में ओजी गांजा पहली बार पकड़ाया है। इससे पहले ओजी गांजा की जब्ती छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई है। प्रदेश में ओजी गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों पर ये दूसरी कार्रवाई की है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने कहा, कि आरोपी रितिक पसरिचा को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का दिल्ली में रहने वाला साथी गांजा कुरियर से सप्लाई करता था। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
<
