Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में होम चर्च में प्रार्थना को लेकर मजा बवाल, दोनों पक्षों ने थाने में ही शुरू कर दी मारपीट; FIR दर्ज
Breaking News

रायपुर में होम चर्च में प्रार्थना को लेकर मजा बवाल, दोनों पक्षों ने थाने में ही शुरू कर दी मारपीट; FIR दर्ज

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 11 2025 raipur home church 2025113 85421
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के टीचर्स कॉलोनी में रविवार को एक मसीही परिवार के घर में चल रहे प्रार्थना सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। आसपास के लोगों ने घर के बाहर एकत्रित होकर मतांतरण का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है और जमकर मारपीट हुई।

Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 08:52:13 AM (IST)

Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 08:54:43 AM (IST)

रायपुर में होम चर्च में प्रार्थना को लेकर मजा बवाल, दोनों पक्षों ने थाने में ही शुरू कर दी मारपीट; FIR दर्ज
विवाद को शांत कराती पुलिस

HighLights

  1. घर में प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा बवाल
  2. मतांतरण के आरोप के बीच भिड़े दो गुट
  3. दोनों पक्षों के 30-40 लोगों पर मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के कोटा स्थित टीचर्स कालोनी में रविवार सुबह एक मसीही परिवार के घर में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा बवाल मच गया। मोहल्लेवासियों ने इस सभा को मतांतरण का जरिया बताते हुए विरोध शुरू किया, जिससे विवाद ने उग्र रूप ले लिया।

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को को थाने ले गई। इसके बाद थाने में ही दोनों पक्ष के लोगों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है।

जानकारी के अनुसार, संत थॉमस संस्था के भवन में पास्टर फिरोज बाघ के परिवार द्वारा हर रविवार प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। रविवार को आसपास के कुछ लोगों ने घर के भीतर मतांतरण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते 20-25 लोग वहां जुट गए और दोनों पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई।

प्रार्थना कर रहे लोगों ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

पास्टर फिरोज बाघ की पत्नी बसंती बाघ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साथ परिवार की महिलाएं और कुछ विश्वासी लोग शांति से प्रार्थना कर रहे थे, तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक को नाली में गिराने की कोशिश की गई और बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट हुई। घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने लगाया मतांतरण का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर शनिवार रात से ही कुछ लोग उस घर में जुटते हैं और रविवार सुबह तक प्रार्थना चलती है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि बंद दरवाजों के भीतर मतांतरण की बातें की जाती हैं, पर शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर रविवार को लोग घर के बाहर एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- CG High Court ने ईसाइयों के प्रवेश पर रोक वाले होर्डिंग्स को बताया सही, कहा- जबरन मतांतरण गंभीर चिंता का विषय

दोनों पक्षों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अज्ञात 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। जांच के बाद ही तय होगा कि विवाद धार्मिक मतांतरण से जुड़ा था या आपसी रंजिश का नतीजा। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

केबीसी स्टाइल मेंटल मैथ्स चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तेज दिमागी क्षमता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.