Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और लालबत्ती तोड़ने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर
Breaking News

रायपुर में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और लालबत्ती तोड़ने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 10 2025 raipur hsrp cameras
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अब हाई-टेक निगरानी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत आउटर रिंग रोड और शहर की सीमाओं पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) पहचानने वाले 184 विशेष कैमरे लगाए जाएंगे।

Publish Date: Fri, 03 Oct 2025 10:36:44 AM (IST)

Updated Date: Fri, 03 Oct 2025 10:37:27 AM (IST)

रायपुर में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे, अब तेज रफ्तार और लालबत्ती तोड़ने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर
रायपुर में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे।

HighLights

  1. रायपुर में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे।
  2. अब नियंत्रण कक्ष से होगी सीधी मॉनिटरिंग।
  3. अपराध रोकने-ट्रैफिक सुधारने की नई तकनीक।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अब हाई-टेक निगरानी व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

इसके तहत आउटर रिंग रोड और शहर की सीमाओं पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) पहचानने वाले 184 विशेष कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे 34 प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे और सीधे नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे।

इन कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध वाहन, चोरी की गाड़ी या फरार आरोपित का पता तुरंत लगाया जा सकेगा। साथ ही बिना अनुमति के चल रही गाड़ियां भी पकड़ में आ सकेंगी।

टाटीबंध चौक पर सबसे ज्यादा कैमरे

पूरे प्रोजेक्ट में 184 कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। इनमें से सबसे ज्यादा 16 कैमरे टाटीबंध चौक पर लगाए जाएंगे। बड़े चौराहों और पुल-पुलियों पर छह से आठ कैमरे होंगे, जबकि छोटे स्थानों पर दो से चार कैमरे पर्याप्त माने गए हैं। हर कैमरा जीपीएस से जुड़ा होगा जिससे वाहन की सटीक लोकेशन नियंत्रण कक्ष तक तुरंत पहुंच जाएगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

ये कैमरे न केवल अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद करेंगे, बल्कि तेज रफ्तार, लालबत्ती पार करने जैसे यातायात नियम उल्लंघन की घटनाओं को भी स्वतः दर्ज करेंगे। पुलिस मौके पर ही कार्रवाई कर सकेगी।

सीसीटीएनएस से भी होगा कनेक्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में इस व्यवस्था को अपराध एवं अपराधी निगरानी प्रणाली (सीसीटीएनएस) से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद पड़ोसी राज्यों से आने-जाने वाले अपराधियों की पहचान करना भी संभव होगा।

यातायात पुलिस का दावा

डीएसपी (यातायात) गुरजीत सिंह ने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि रायपुर को एक सुरक्षित और अनुशासित यातायात वाला शहर बनाया जा सके। इस नई व्यवस्था से अपराध नियंत्रण और सड़क हादसों की रोकथाम में बड़ी मदद मिलेगी।’



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.