Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टैंकरों के परिवहन पर रोक, अधिकारियों ने दिए ये 11 निर्देश
Breaking News

रायपुर में रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टैंकरों के परिवहन पर रोक, अधिकारियों ने दिए ये 11 निर्देश

By adminOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 10 2025 petrolium tanker 20251011 164021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


देशभर में पेट्रोलियम टेंकरों के कारण होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए रायपुर में प्रशासन की ओर से प्रशासन की ओर से टैंकरों के परिवहन को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। रायपुर में रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टेंकरों के परिवहन पर रोक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 04:36:55 PM (IST)

Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 05:03:08 PM (IST)

रायपुर में रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टैंकरों के परिवहन पर रोक, अधिकारियों ने दिए ये 11 निर्देश
रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम टैंकरों के परिवहन पर रोक (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. पेट्रोलियम टैंकरों के हादसों पर अब सख्ती
  2. जनसुरक्षा के लिए दिए गए 11 अहम निर्देश
  3. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में टैंकरों का जाने पर रोक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। जयपुर समेत देश के कई हिस्सों में हाल ही में हुए तेल टैंकर हादसों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस परिवहन की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मंदिर हसौद थाना परिसर में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें तेल कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों को सुरक्षा के विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर देते हुए 11 बिंदुओं में निर्देश जारी किए। इनमें प्रत्येक तिमाही में सुरक्षा जांच, स्पीड गवर्नर और जीपीएस सिस्टम अनिवार्य करना, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से टैंकरों का प्रवेश प्रतिबंधित करना, रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन पर रोक और ड्राइवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच जैसे अहम निर्देश शामिल हैं।

तेल टैंकर परिवहन के लिए सुरक्षा निर्देश

  • हर तिमाही में पेट्रोलियम परिवहन वाहनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य।
  • लंबी दूरी तक सड़क मार्ग से परिवहन न किया जाए।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में टैंकरों का आवागमन रोका जाए।
  • सभी चालकों को सुरक्षा दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाए।
  • वाहनों में स्पीड गवर्नर, कैमरा और जीपीएस अनिवार्य।
  • रात 11 से सुबह 6 बजे तक परिवहन प्रतिबंधित।
  • प्रतिबंधित मार्गों में अनुमति लेकर ही प्रवेश करें।
  • चालकों की नियमित स्वास्थ्य व नेत्र जांच कराएं।
  • चालक दिन में 8 घंटे, सप्ताह में 48 घंटे से अधिक न चलाएं।
  • 5 घंटे लगातार ड्राइविंग के बाद आधा घंटा विश्राम जरूरी।
  • दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन करें, भीड़ न लगने दें।

यह भी पढ़ें- EOW-ACB ने उच्चतम न्यायालय में पेश किया फर्जी दस्तावेज, चीफ समेत 3 अफसरों से कोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ठाकुर, यातायात थाना प्रभारी हरिश कुमार साहू तथा मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव मौजूद रहे। बैठक में एचपीसीएल, इंडियन आयल अदाणी वेंचर लिमिटेड और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के प्रबंधक, आपरेशनल इंचार्ज और सेफ्टी अफसर शामिल हुए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074594
Views Today : 54
Views Last 7 days : 5578
Views Last 30 days : 9818
Total views : 102624
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.