Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हाथ से लिखा 12वीं का हिंदी का पेपर Whatsapp पर बेचने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन हजार थी कीमत, बैंक ट्रांजेक्शन से खुला राज
Breaking News

हाथ से लिखा 12वीं का हिंदी का पेपर Whatsapp पर बेचने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन हजार थी कीमत, बैंक ट्रांजेक्शन से खुला राज

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत त …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 09:34:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 09:34:17 AM (IST)

हाथ से लिखा 12वीं का हिंदी का पेपर Whatsapp पर बेचने वाली गैंग का भंडाफोड़, तीन हजार थी कीमत, बैंक ट्रांजेक्शन से खुला राज
रायपुर में 12वीं का हिंदी का पेपर Whatsapp पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

HighLights

  1. हिंदी का पेपर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
  2. तीन हजार में बिक रहा था 12वीं हिंदी का पेपर
  3. वाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजेक्शन से खुला राज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले हस्तलिखित प्रश्नपत्र वाट्सएप से छात्रों तक पहुंचाया जा रहा था। इसके बदले तीन-तीन हजार रुपये वसूले जा रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट, डिलीटेड मोबाइल चैट, इंटरनेट मीडिया गतिविधियों और बैंक ट्रांजेक्शन की गहन जांच की। 50 से अधिक छात्रों और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंच सकी।

खुलासा हुआ कि बेमेतरा जिले के एक स्कूल में पदस्थ पीटीआइ ने प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पुलिस का मानना है कि स्कूल का रिजल्ट बेहतर दिखाने और आर्थिक लाभ के लिए पूरा नेटवर्क सक्रिय था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

वाट्सएप पर भेजा गया था हस्तलिखित पेपर

जांच में सामने आया कि आरोपित वेणु कुमार जंघेल ने परीक्षा से पहले छात्रों को हस्तलिखित हिंदी प्रश्नपत्र वाट्सएप के माध्यम से भेजा था। इसके बदले उसने ऑनलाइन रकम ली। पुलिस को बैंक खातों की जांच में ट्रांजेक्शन के प्रमाण भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित कई छात्रों तक पेपर पहुंचा चुका था। पुलिस ने मोबाइल डेटा रिकवर कर महत्वपूर्ण इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनसे पूरे नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।

पीटीआई की भूमिका ने बढ़ाई शिक्षा विभाग की चिंता

पूछताछ में सामने आया कि बेमेतरा जिले के हायर सेकंडरी स्कूल बोरतरा में पदस्थ पीटीआइ जवाहर लाल कुर्रे ने वेणु जंघेल और विकास सेन को हस्तलिखित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पुलिस पूछताछ में उसने यह स्वीकार भी किया है। हालांकि उसे प्रश्नपत्र कहां से मिला, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मामले में स्कूल और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

पहले मास्टरमाइंड, अब पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई

पुलिस ने 11 मई को इस मामले के मास्टरमाइंड वेणु उर्फ वेणु जंघेल को गिरफ्तार किया था। वह बेमेतरा का रहने वाला है और कुछ समय से रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था। पूछताछ में उससे अन्य आरोपितों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने विकास सेन और जवाहर लाल कुर्रे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार संदिग्धों और पेपर लीक की पूरी चेन की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ‘स्पेशल क्लास’, टेलीग्राम और करोड़ों की डील… इनसाइडर्स ने ही रची थी साजिश, पढ़ें NEET पेपर लीक की पूरी इनसाइड स्टोरी

ये तीन आरोपित अब तक गिरफ्तार

मामले में अब तक वेणु कुमार जंघेल, विकास सेन और पीटीआइ जवाहर लाल कुर्रे को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार में भाजयुमो नेता का सवाल, मिला नोटिस:सीएम बोले आंतरिक मामला, बढ़ा विवाद, कांग्रेस बोली- क्षेत्र के आम जनता के नाते पूछा

May 22, 2026

रायगढ़ में कान्हा हॉस्पिटल पर 25 हजार का जुर्माना:जगह-जगह मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा था, सड़क बाधा करने पर भी निगम ने की कार्रवाई

May 22, 2026

पिटाई से युवक की मौत, गुस्साए घरवालों ने घेरा थाना:प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, एसडीओपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071571
Views Today : 273
Views Last 7 days : 2060
Views Last 30 days : 4648
Total views : 93859
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.