Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में फर्जी ई-चालान APK से मोबाइल हैक, व्यापारी के खाते से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी
Breaking News

रायपुर में फर्जी ई-चालान APK से मोबाइल हैक, व्यापारी के खाते से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी

By adminDecember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 12 2025 digital fraud raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी RTO E-CHALLAN.apk फाइल खोलने पर व्यापारी का मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने HDFC बैंक खाते से 10 लाख …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Dec 2025 11:54:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Dec 2025 11:54:46 AM (IST)

रायपुर में फर्जी ई-चालान APK से मोबाइल हैक, व्यापारी के खाते से 10 लाख की ऑनलाइन ठगी
रायपुर में सायबर ठगी का गंभीर मामला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फर्जी RTO E-CHALLAN.apk फाइल से मोबाइल हुआ हैक
  2. HDFC खाते से IMPS द्वारा 10 लाख रुपये निकाले
  3. व्हाट्सएप पर आए लिंक से शुरू हुई साइबर ठगी

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी रायपुर में सायबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी RTO E-CHALLAN.apk फाइल भेजकर एक व्यापारी का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। मामले में थाना गंज पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी पंकज पटेल (35 वर्ष) निवासी फाफाडीह रायपुर, अरिहंत कॉम्प्लेक्स स्टेशन रोड स्थित पटेल स्विच गियर नामक दुकान का संचालन करते हैं। प्रार्थी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

व्हाट्सएप पर आया फर्जी ई-चालान

  • शिकायत में बताया गया कि 18 दिसंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर RTO E-CHALLAN.apk नाम की फाइल आई थी, जो रमेश गति ट्रांसपोर्ट के नाम से भेजी गई थी। 19 दिसंबर को उन्होंने उक्त फाइल खोलकर देखी। इसके बाद 22 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके HDFC बैंक खाते से IMPS के माध्यम से दो बार में 5-5 लाख रुपये, कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।

  • खाते से रकम निकलने का मैसेज मिलते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक पहुंचकर खाता ब्लॉक कराया। बाद में जब उन्होंने रमेश गति ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया तो सामने आया कि उसका मोबाइल भी हैक हो चुका है और उसके खाते से भी करीब 4 लाख रुपये की ठगी हुई है। उसके अनुसार फर्जी फाइल किसने और कैसे फॉरवर्ड की, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है।
  • सायबर पोर्टल में भी शिकायत

    पीड़ित ने घटना की शिकायत सायबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई है और अपने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस अब मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल लिंक के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    कैसे बचें सायबर ठगी से

    • WhatsApp या SMS पर आई किसी भी APK फाइल को न खोलें, चाहे वह जान-पहचान वाले के नंबर से ही क्यों न आई हो।
    • RTO, बैंक, बिजली बिल या ई-चालान के नाम से आई लिंक/फाइल की पहले आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें।
    • मोबाइल में अनजान स्रोत (Unknown Sources) से ऐप इंस्टॉल की अनुमति बंद रखें।
    • फोन में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट नियमित रूप से अपडेट रखें।
    • बैंक से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत बैंक और 1930 सायबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
    • ओटीपी, पिन, पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।



    <



    Advertisement Carousel

    theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

    ×
    Popup Image



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

    June 26, 2026

    जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

    June 26, 2026

    बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    samvad add RO. Nu. 13843/146
    samvad add RO. Nu. 13843/146
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • Telegram
    Live Cricket Match

    [covid-data]

    Our Visitor

    076165
    Views Today : 757
    Views Last 7 days : 3563
    Views Last 30 days : 11395
    Total views : 106200
    Powered By WPS Visitor Counter
    About Us
    About Us

    Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

    Our Picks
    Language
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.