![]()
बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत लगातार विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें निःशुल्क और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। अभनपुर, आरंग, धरसीवां, तिल्दा और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में टीमों द्वारा कुल 637 बच्चों की हृदय जांच की गई। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं
शिविरों के दौरान बच्चों की प्रारंभिक जांच के साथ जरूरतमंदों को आगे के उपचार के लिए चिन्हित किया गया। अलग-अलग टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है। स्क्रीनिंग के साथ निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन भी
प्रोजेक्ट धड़कन के तहत अब तक जिले में 97 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 14 बच्चों का उपचार और प्रबंधन किया गया है, जबकि 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है। यह पहल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
<
