Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पेट्रोल-डीजल चोर गिरोह का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार; टैंकर, ड्रम सहित लाखों का माल किया बरामद
Breaking News

रायपुर में पेट्रोल-डीजल चोर गिरोह का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार; टैंकर, ड्रम सहित लाखों का माल किया बरामद

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 10 2025 raipur petrol diesel theft
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार रात क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग यार्डों पर दबिश देकर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से चार टैंकर, कई ड्रम और पाइप जब्त किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये आंकी गई।

Publish Date: Fri, 03 Oct 2025 09:01:16 AM (IST)

Updated Date: Fri, 03 Oct 2025 09:15:43 AM (IST)

रायपुर में पेट्रोल-डीजल चोर गिरोह का खुलासा, 11 आरोपी गिरफ्तार; टैंकर, ड्रम सहित लाखों का माल किया बरामद

HighLights

  1. रायपुर में पेट्रोल-डीजल चोर गिरोह का खुलासा।
  2. ड्रम सहित लाखों का माल किया गया बरामद।
  3. टेकारी चौक पर दूसरा भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार रात क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग यार्डों पर दबिश देकर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

मौके से चार टैंकर, कई ड्रम और पाइप जब्त किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये आंकी गई है।

सूरज शाह के यार्ड पर छापा

पुलिस टीम ने रिंग रोड नंबर तीन, पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में छापा मारा। यहां सूरज शाह, अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित कुमार बघेल पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण कर रहे थे।

जब्त माल की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने प्रत्येक ड्रम से सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए सीलबंद किया। कार्रवाई के दौरान सूरज शाह मौके से फरार हो गया, जबकि बाकी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टेकारी चौक पर दूसरा भंडाफोड़

इसके बाद पुलिस ने रिंग रोड नंबर तीन, टेकारी चौक स्थित उमेश साव के यार्ड पर दबिश दी। यहां उमेश साव, शैलेन्द्र कुमार साव, शेख कलीम उद्दीन, राज पटेल, नीरज नेताम और रवि यादव अवैध तरीके से ज्वलनशील तरल पदार्थों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।

यहां से जब्त माल की कीमत लगभग 2.90 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दोनों जगहों से मिले टैंकर और ड्रम को जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दो प्लास्टिक पाइप भी जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार सूरज शाह की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.