![]()
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर योजना की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में सीईओ बिश्वरंजन ने बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवेदन निरस्तीकरण में पारदर्शिता पर जोर
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को बिना ठोस कारण के अस्वीकृत न किया जाए। यदि किसी कारणवश आवेदन निरस्त किया जाता है, तो संबंधित आवेदक को उसका स्पष्ट कारण बताया जाना अनिवार्य होगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। साप्ताहिक समीक्षा पर विशेष ध्यान
सीईओ ने बैंकों, सीएसपीडीसीएल और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए योजना की स्वीकृति, ऋण वितरण और इंस्टॉलेशन की नियमित साप्ताहिक समीक्षा जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को लाभ लेने और ऋण प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
<
