![]()
राजधानी रायपुर में पनीर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर खाद्य-औषधि विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है। मौके पर पहुंची टीम ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण शुरू किया, मामले की गंभीरता से जांच जारी है। छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री में साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पनीर निर्माण में उपयोग हो रहे कच्चे माल के साथ तैयार उत्पादों के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए। अधिकारियों के अनुसार सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। मिल्क पाउडर, तेल के टीन बरामद जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर से मिल्क पाउडर के बोरे मिले। बड़ी मात्रा में तेल के टीन भी बरामद किए गए। इन सामग्रियों के उपयोग को लेकर टीम जांच कर रही है कि उनका इस्तेमाल नियमों के अनुरूप हुआ या नहीं। फैक्ट्री मालिक से पूछताछ अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में अनियमितता या मिलावट सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है, रिपोर्ट के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
<
