Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या:मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी, परिजनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Breaking News

रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या:मामूली विवाद में हुई चाकूबाजी, परिजनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 28t105620617 1777354343
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 28t105620617 1777354343
राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। मृतक की पहचान जोगी मोहल्ला निवासी कुश बाघ के रूप में हुई है। मामूली बात को लेकर हुई चाकूबाजी में कुश के साथी घायल हैं और उसका उपचार जारी है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अधिक खून बहने से मौत सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार यह घटना पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला इलाके की है। सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कुछ युवकों ने दो नाबालिगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कुश बाघ को गंभीर चोटें आईं। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घेरा थाना घटना के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घेराव कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उमेश प्रसाद गुप्ता और रमाकांत साहू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संदिग्धों से पूछताछ जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में चार संदिग्धों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हालात पर नजर बनाए हुए है



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत:कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे

April 28, 2026

रायपुर में 20 लीटर गुपचुप पानी में हरा रंग मिला:27 चाट-गुपचुप सेंटरों की जांच, सैंपल लिए गए, 11 मई तक मिलावटखोरों पर सख्ती

April 28, 2026

ED Raids Abhanpur, Dhamtari | BharatMala Scam Update

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069082
Views Today : 93
Views Last 7 days : 994
Views Last 30 days : 4145
Total views : 90077
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.