![]()
रायपुर में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम के सभी जोनों में स्कूलों व निर्धारित केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग के तरीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य सुचारू रूप से हो सके। लापरवाही बर्दाश्त नही निरीक्षण के दौरान सीईओ बिश्वरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और पूरी शुद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान नगर निगम जनगणना शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन 1 के चार्ज अधिकारी अंशुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
<
