Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों का सीईओ ने किया निरीक्षण:1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, समय-सीमा में त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश
Breaking News

रायपुर में जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों का सीईओ ने किया निरीक्षण:1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, समय-सीमा में त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776149641 whatsapp image 2026 04 13 at 73726 pm 1 1776148053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 13 at 73726 pm 1 1776148053
रायपुर में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम के सभी जोनों में स्कूलों व निर्धारित केंद्रों पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण और रिपोर्टिंग के तरीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि मैदानी स्तर पर कार्य सुचारू रूप से हो सके। लापरवाही बर्दाश्त नही निरीक्षण के दौरान सीईओ बिश्वरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 1 मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में और पूरी शुद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान नगर निगम जनगणना शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जोन 1 के चार्ज अधिकारी अंशुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

भालू के हमले में वृद्ध महिला गंभीर घायल:बलरामपुर में महुआ बीनने गई थी, जिला अस्पताल में भर्ती

April 19, 2026

भाजपा युवा मोर्चा रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित:शुभांकर बने उपाध्यक्ष, आयुष को बनाया गया सह मीडिया प्रभारी, युवाओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067908
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1011
Views Last 30 days : 4097
Total views : 88844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.