Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार:दुर्ग-रायपुर के सप्लायर हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे नरैय्या तालाब, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा
Breaking News

रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार:दुर्ग-रायपुर के सप्लायर हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे नरैय्या तालाब, पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs5 16 1777819763
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 03t200228073 1777818817
राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले दुर्ग कनेक्शन से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 2.40 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग निवासी राजवीर सिंह, टिकरापारा निवासी मोहम्मद अयान, बैजनाथ पारा निवासी उबैद रजा और बैरन बाजार निवासी मोहम्मद शरीफ शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला कोतवाली पुलिस को 3 मई को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ युवक चिट्टा लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की पहचान की। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा और मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी में पुलिस ने हेरोइन बरामद की। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। सरहदी जिलों से बढ़ी सप्लाई, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरेट क्षेत्र में बढ़ते दबाव के कारण अब मादक पदार्थों की सप्लाई सरहदी जिलों से की जा रही है। इस मामले में दुर्ग कनेक्शन भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- चुनाव खत्म होते ही बढ़ी कीमतें

May 3, 2026

राजनांदगांव में नाबालिग की ट्रैक्टर से मौत, ड्राइवर-मालिक गिरफ्तार:सबूत छिपाने 3 किमी दूर फेंका था शव, पुलिस ने किया गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

May 3, 2026

दंतेवाड़ा में पुलिसकर्मियों के जुआ खेलने का VIDEO:एक सिटी कोतवाली में पदस्थ, दूसरा बर्खास्त ASI, ASP बर्मन बोले- जांच बाद करेंगे कार्रवाई

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069603
Views Today : 38
Views Last 7 days : 929
Views Last 30 days : 4115
Total views : 90646
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.